टनकपुर-युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टनकपुर के चड्ढा चौराहे पर किसानों को समर्थन देते हुए नरेंद्र मोदी को किसानों का विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
इस अवसर पर युवा कांंग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कहा कि केंद्र द्वारा हाल ही में लागू किए गये कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था ध्वस्त कर दी गई है।अब खरीद पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो जाएगा। बड़े कॉरपोरेट घराने अपनी मर्जी चलाएंगे और किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिलेगा।इन कानूनों से मंडी प्रणाली खत्म हो जाएगी।ऋण लेने में भी भारी दिक्कतें आएंगी।श्री प्रहरी ने कहा कि किसान बिजली (संशोधन) विधेयक को भी वापस लेने की मांग कर रहे हैं।इस विधेयक के कानून का रूप लेने के बाद उन्हें बिजली में मिलने वाली सब्सिडी खत्म की जा रही है।हरियाणा-पंजाब के किसानों की उपज पर ही देश का स्वास्थ्य व पोषण निर्भर है।सरकार यहीं के अनाज को निर्यात भी करती है।किसान भारी कर्ज लेकर विशाल फार्मों में अनाज उगाते हैं।उन्होंने कहा कि कीटनाशक,उर्वरक और डीजल-बिजली का खर्च निकालने के बाद उनके पास लोन चुक्ता करने के लिए भी धन नहीं बचता है।यहां का हर किसान लाखों के कर्ज में फंसा है।छोटी जोत के किसानों को अभी इन कानूनों का असर समझ में नहीं आ रहा है।छोटे खेतों की उपज सिर्फ परिवार के भोजन के लायक होती है या आसपास में बिक जाती है।इससे भी छोटे किसानों का खर्च नहीं चलता है।खेत की पैदावार के अलावा भोजन उन्हें बाजार से ही खरीदना पड़ता है। खाद्य गोदामों पर सरकार का नियंत्रण नहीं रहेगा तो जमाखोर मनमर्जी के दामों पर सामान बेचेंगे।इन कानूनों से शहरों में रहने वालों का जीवन यापन भी मुश्किल हो जाएगा।शहरों को पालने वालों से दिल्ली वाले डरते हैं।पुतला दहन कार्यक्रम में रईस अहमद जिलाध्यक्ष राहुल प्रियंका गांधी सेना, दीपक पाठक जिला सचिव युवा कांग्रेस,हरीश चन्द्र गौड़,कमल किशोर मेहरा,राहुल कुमार,सज्जु सिंह, मौहम्मद सलमान,सुरेन्द्र सिंह,शंकर राणा,ईरशाद अंसारी,कादिर,श्याम कुमार सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।