बागेश्वर-रविवार को कांडा युवा कांग्रेस द्वारा कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में बड़ती महँगाई के विरोध में केन्द्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर यूथ जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि आज रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों,खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि एवं डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है।उन्होंने कहा कि आज जिस तरह महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है इससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।जिस तरह आये दिन रसोई गैस की कीमत बढ़ रही है उससे मध्यमवर्गीय एवं गरीब का बजट बिगड़ गया है।उन्होंने मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की जनता को महंगाई कम करने का वादा कर लोगों से वोट लिए जो पूरी तरह जुमला साबित है।आज दाल,तेल,प्याज,आटा,चावल के दाम तेजी से बढ़ रहें हैं।इससे यह पता चलता है कि मोदी सरकार मुनाफे खोरों से सांठगांठ कर आम जनता को बेवकूफ बना रहीं हैं।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कवि जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष कमल रावत,गोपा धपोला,वीरेन्द्र नगरकोटी,ललित धपोला,आलम सिंह,प्रकाश भट्ट,मोहन कोरंगा,अंकुर उपाध्याय,अजय पांडेय,कमल कोरंगा,महीप कुमार,पंकज कुमार, राजेन्द्र राठौड़,सुनील रावत,कमल खाती,विनोद कुमार,भास्कर कुमार, मनोज राठौर,विनोद कुमार,राजेश कुमार,गोकुल नगरकोटी आदि मौजूद रहे।