अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधानसभा में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी के नेतृत्व में मास्क वितरित कर लोगों से कोरोना महामारी के प्रति गंभीर होने का आह्वान किया।युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने चौघानपाटा से शिखर चौराहा होते हुए मुख्य बाजार में मास्क न पहले लोगों से मास्क पहनने की अपील कर खुद को कोरोना से सुरक्षित रहने को कहा।मास्क वितरण कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी मास्क पहनो मुहिम को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और जिला अध्यक्ष निर्मल रावत द्वारा किए गए आह्वान पर आज प्रदेश और जिले भर में मास्क वितरित किए।मास्क वितरित करते हुए युवा कांग्रेस जिला महासचिव सुनील सिंह ने भी लोगों से कोरोना महामारी से बचने और अपने परिवारजनों को भी बचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि ये मुश्किल समय है जिसमें अनुशासित होकर ही इस महामारी से बचा जा सकता है।मास्क वितरण कार्यक्रम में अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी,जिला महासचिव सुनील कठायत ,पूर्व सैनिक दिनेश देवडी,ग्राम प्रधान डोबा गोपाल तिवारी,किशोर कनवाल,सुरेश देवड़ी,सतीश पालनी आदि मौजूद रहे।