बागेश्वर-आज युवा कांंग्रेस ब्लाक गरूड़ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गयी।बैठक ब्लाक अध्यक्ष राहुल बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में आहूत की गयी।जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।वक्ताओं ने प्राईवेट स्कूलों द्वारा मनमानी से फीस वसूलने,ब्लाक में दिन प्रतिदिन खराब हो रही सड़कों की हालत,विकास प्राधिकरण की मनमानी,बैजनाथ चिकित्सालय में अल्ट्रासाउन्ड की अव्यवस्था एवम् डाक्टरों की कमी तथा गरूड़ तहसील में सबरजिस्ट्रार की नियुक्ति आदि कई मुद्दों पर चर्चा की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उपरोक्त मुद्दों पर युवा कांंग्रेस अतिशीघ्र विरोध प्रदर्शन कर जनता की आवाज को बुलन्द करने का कार्य करेगी।बैठक में यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी,विधानसभा अध्यक्ष रंजीत रावत,अंकुर उपाध्याय,भीम कुमार,दिग्विजय फर्सवाण, गोविन्द चन्दोला,पंकज जोशी,वीरेन्द्र अण्डोला,कैलाश पवार,लक्की वर्मा,हरीश रावत,चन्दन नेगी,सोनू गंगोला,हेम राणा सहित दर्जनों पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
