अल्मोड़ा-पिछले पांच दिनों से लगातार युवा कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में क्षेत्र में सैनेटाईजेशन का कार्य कर रही है।इस बीच युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल से लगे दुकानों एवं आवासीय परिसर में सेनिटाइजेशन का कार्य किया।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल से लगी दुकानों और स्टाफ क्वार्टर्स में सेनिटाइजेशन का कार्य किया।इस अवसर पर श्री रावत ने बताया कि पूरे अभियान को स्थानीय नागरिकों द्वारा भी सराहा गया जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।श्री रावत ने शासन प्रशासन से मांग की कि बेस अस्पताल के पास लगी दुकानों और आवासीय परिसरों में नियमित रूप से सेनिटाइजेशन हो, क्योंकि उस क्षेत्र में कोविड अस्पताल भी है और ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मचारी स्टाफ कालोनी और क्वाटर्स में रहते हैं।वहां नियमित सेनिटाइजेशन होने से उस क्षेत्र में संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकेगा।साथ ही यह लोगों को सुरक्षित करने का एक सराहनीय प्रयास होगा।जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने सेनिटाइजेशन के उपकरणों एवं साधनों की उपलब्धता के लिए जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती उमा बिष्ट का आभार व्यक्त किया।
