जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में पेपर लीक प्रकरण से युवाओं की मेहनत और उम्मीदों पर जो पानी फिरा है उसकी कठोर निंदा की है।पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल मेहरा ने कहा कि पटवारी/लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।उत्तराखंड भाजपा सरकार में पेपर लीक होना आदत बन चुकी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ बार बार विश्वासघात किया जा रहा है और उनकी उम्मीदों को तोड़ने का काम आज सरकार कर रही है।सरकार की ऐसी नाकामियों से लगातार युवाओं पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की हितेषी नहीं है।विगत मामले के तहत इस बार भी कोई कार्यवाही की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।इस सरकार में नकल माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जिससे बार बार उत्तराखंड का युवा अपने को थका महसूस कर रहा है। कार्यक्रम में जागेश्वर विधानसभा के जैंती ब्लॉक में युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोपाल महरा ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष चंदन बिष्ट, रमेश बिष्ट,गिरीश जोशी,प्रदीप बिष्ट, भुवन गरवाल,प्रकाश बिष्ट,दीपक धोनी,त्रिलोक बिष्ट,सूर्य धानक, छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज धानक,गोविंद नेगी,पान सिंह बिष्ट,नरेंद्र सिंह पोखरियाल,यीशु सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *