चम्पावत-आज करन सिंह एवं अनीस सिंह राणा युवा कांग्रेस जिला प्रभारी चंपावत द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र जिला चंपावत के नगर टनकपुर में कांग्रेस कार्यालय में बैठक आहूत की गई। उसके तत्पश्चात युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रोजगार दो,युवाओं को न्याय दो कार्यक्रम के तहत टनकपुर शहर में बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसके तहत टनकपुर तिराहे में बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं द्वारा पोस्टर (बैनर)हस्ताक्षर अभियान एवं वाल पेंटिंग करवा के शुरू किया गया ।जिसमें दर्जनों युवाओं ने हस्ताक्षर कर सरकार के खिलाफ हल्लाबोला।