अल्मोड़ा-प्रदेश युवा कांग्रेस के सांसद घेराव कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में भाजपा सांसदों के आवासों का घेराव किया जाना तय किया गया है।सांसद घेराव और यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो मुहिम की तैयारियों के चलते आज अल्मोड़ा जिला युवा कांग्रेस की रणनीतिक बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज व आजाद सिंह रहे।इस दौरान युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने सांसद घेराव कार्यक्रम की तैयारियों पर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक कुमार के नेतृत्व में चर्चा की और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला एवं विधानसभा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।कार्यक्रम में ललित सतपाल कार्यकारिणी अध्यक्ष ,राधा बिष्ट महिला जिलाध्यक्ष,लता तिवारी महिला प्रदेश सचिव,निर्मल रावत, वीरेन मलार,भुवन दोसाद,विपुल कार्की ,अनिल राणा,भुवन आर्य, अंकित टम्टा,इसरार अहमद,चेतन पांडे,नगर अध्यक्ष तारा चंद जोशी, बाला, हरेंद्र शैली व अन्य लोग उपस्थित रहे।
