जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा की तहसील गरुडाबाज में 9 फरवरी 2023 को युवाओं पर भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री,भाजपा सरकार तथा पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि देहरादून में बेरोजगारों पर भाजपा सरकार द्वारा पुलिस के जरिए लाठी चार्ज करवाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।जिस प्रकार आज लगातार एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार सामने आ रहा है उसको लेकर छात्र सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं जो कि उचित भी है। इस अवसर पर युवा नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि सरकार ही पेपर बना रही है, सरकार ही पेपर करवा रही है।सरकार में ही पेपर लीक ह रहे हैं।ये किस प्रकार का शासन भाजपा चला रही है हमारी समझ से बाहर हैं।आज युवा गांव,शहरों से देहरादून पहुंचा हैं और आक्रोशित है। युवाओं के साथ अन्याय हुआ है।उसके बाद भी सरकार सुनने के बजाय आरोपियों,भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है और आवाज उठाने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज कर मुकदमे दर्ज कर रही है जिसका हम कड़े शब्दों में विरोध करते हैं और हम युवाओं के साथ हैं। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के बाद कई साथी गिरफ्तार भी हुए हैं और लगातार आवाज उठा रहे हैं।विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस वीरेंद्र सिंह मलारा ने कहा कि वे अपील करते हैं विभिन्न छात्र संगठनों से,युवा साथियों से कि सबको एकजुट होकर सड़कों में आने की आवश्यकता है। इस गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद करने की जरूरत है।उत्तराखंड के युवाओ की मांग है कि उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच हो। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह मलारा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जागेश्वर,दिनेश चंद्र जोशी, विशन सिंह बिष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जागेश्वर विजय कुमार टम्टा,गोपाल सिंह,रोशन लाल टम्टा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,कमल किशोर,पवन टम्टा,प्रकाश आर्य,भीम राम,विशन राम,बसंत चम्याल, राजेंद्र सिंह नेगी,हरीश राम,प्रमोद आगरी सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।
