अल्मोड़ा-भारतीय युवा कांग्रेस के समन्वयक व जिला ऑब्जर्वर उदय महतो ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। कहा कि युवा कांग्रेस में पॉवर पॉलिटिक्स को खत्म कर समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस का पोस्टर भी जारी किया।नगर के मालरोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महतो ने कहा कि ‘नेता बनो नेता चुनो’ के आधार पर ही युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कहा कि दावेदार ऑनलाइन माध्यम से 18 से 35 साल के युवाओं को सदस्यता दिलाएंगे। यही सदस्य ऑनलाइन तरीके से दावेदारों को वोट करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 24 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। 24 अक्तूबर से एक नंवबर तक आपत्तियां लगेंगी और 10 नवंबर से नौ दिसम्बर तक ऑनलाइन पंजीकरण किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, दीपक कुमार, धीरेन्द्र सिंह गेलकोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *