पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में जिला सेवायोजन कार्यालय के सम्मुख प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को यूथ कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाया गया और धन्यवाद मोदी हमे बेरोजगार रखने के लिए कहते हुए उनको तंज कसा गया।
उन्होंने कहा कि मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी।परंतु तबसे लेकर आज तक करोड़ों युवाओं के हाथों से रोजगार छीना गया है, आज युवा हताश व ठगा सा महसूस कर रहा है।लंबे समय से सरकार द्वारा कोई भी नौकरी की विज्ञप्ति नही निकली गई है और जो निकली भी तो उसमे परीक्षा नहीं कराई गई इससे युवा दुखी है।प्रदेश महामंत्री करन सिंह द्वारा कहा गया की सरकार ने नौकरियां देने के बजाय सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम किया है जिससे वहां कार्य कर रहे लोग भी बेरोजगार हो गए, जिस कारणवश बेरोजगारों की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है।वक्ताओं ने कहा कि क्या इन्ही अच्छे दिनों के वादे के साथ मोदी जी सत्ता ने आए थे।आज जिस तरह से महंगाई बढ़ती जा रही है और ऊपर से बेरोजगारी का आलम झेल रहे युवाओं के लिए जीना दुश्वार हो गया है।आंखिर अब युवा जाए तो जाए कहा और करे तो करे क्या?यह सरकार युवा विरोधी है।सभी लोगो ने मोदी को उनके जन्म दिन पर जोर से नारे लगाते हुए कहा कि धन्यवाद मोदी हमे बेरोजगार रखने के लिए।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट,प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी,दीपक जोशी,दानू कन्याल,निर्मल सौन,नवीन ऐरी,शिवम पंत,विपिन कापड़ी,भूपेंद्र ऐरी,दीपक बेलाल,गजेंद्र वल्दिया,सुभाष पुनेड़ा,रजत विश्वकर्मा,अरुण महर,अक्षय कुंवर,विजय कुमार,हिमांशु कुंवर,पारस सिंह,प्रदीप महर,रोहन सौन,बहादुर सामंत,शंकर लाल,संजय कुमार,विजय कुमार,नारायण कोहली,त्रिलोक बिष्ट,आनंद धामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
