अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस ने 25 नवंबर 2024 को दिल्ली में संसद घेराव करेगी।कहा कि अमेरिकी सरकार ने बिजली ठेकों के आवंटन के लिए विभिन्न भारतीय अधिकारियों को दी गई रिश्वत के संबंध में गौतम अडानी के खिलाफ नोटिस जारी किया है।मोदी सरकार गौतम अडानी के नौकर के रूप में काम कर रही है।हम मोदी सरकार से शीघ्र अडानी की गिरफ्तारी की मांग करते हैं।आज देश में जिस प्रकार एक के बाद एक भ्रष्टाचार हो रहा किसी से छुपा नहीं है।युवा कांग्रेस उत्तराखंड राज्य के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से आव्हान करती है अधिक से अधिक लोग घेराव कार्यक्रम मे शामिल होवे।
