अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा युवा कांग्रेस द्वारा गांधी पार्क चौघानपाटा में सल्ट भाजपा विधायक महेश जीना का पुतला फूंकते हुए कहा कि भाजपा विधायक द्वारा नगर आयुक्त देहरादून को गाली गलौज व धमकी दी गयी जो भाजपा की तानाशाही व हिटलर शाही को दिखाती हैं।युवा कांग्रेस ने कहा कि ऐसी अभद्रता भाजपा राज में हो रही हैं। अपने लोगो को टेंडर देने हेतु नगर आयुक्त के साथ ऐसी अभद्रता बर्दास्त नही की जाएगी।एक तरफ युवा बेरोजगार, एक के बाद भर्ती घोटाले और अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर की मांग कर रहे हैं वहीं भाजपा डबल इंजन सरकार हर मोर्चे में फेल हैं।इसको लोकसभा में जड़ से उखाड़ फेंकना हैं।कहां कि युवाओं ने इसके लिए कमर कस ली हैं।जिसमे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार,एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोडिनेटर गोपाल भट्ट,इसरार अहमद,पूर्व कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी,गौरव सरकार,अंकित,सुमित बिष्ट,चेतन पांडे,दक्ष,विनय,उपरेंद्र,हेमंत,रोहन कुमार, रोहित सिंह,राहुल कार्की, पवन कुमार,लक्ष्मण लाल,महेंद्र सिंह,शरद चंद्र शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
