पिथौरागढ़-आज युवा कांंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या एवम् यूथ कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की गयी तथा आने वाले समय के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही यूथ कांंग्रेस विधानसभा, नगर व ब्लाक इकाईयों का विस्तार करेगी व हर बूथ दस यूथ कार्यक्रम चलाएगी।जिला कांंग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में यूथ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु ब्लाक एवं नगर स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा व 2022 के चुनाव हेतु अभी से बूथ बूथ घूमा जाएगा।जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर की अध्यक्षता में तथा विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट के संचालन में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली गयी व नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी,विधानसभा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन को मजबूती से कार्य करने व अनुशासन की बात कही गयी।इस अवसर पर जिला प्रभारी त्रिभुवन चम्याल,आशीष हावर्ड,प्रकाश देवली,मोनू कुमार,शिवम् पन्त,पारस सिंह,विधानसभा अध्यक्ष पंकज बोरा,संदीप वर्मा,बसन्त जोशी,योगेश भारती,कैलाश चन्याल,अभिषेक कोहली,चंचल बोरा,दीपक तिवारी, कमलदीप बिष्ट, अंशुल खैर,रोशनगिरी,चेतन चम्याल,उमेश धामी,प्रकाश गोस्वामी,हरीश चिराल सहित दर्जनों यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।