जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी ब्लाक में युवा कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पवन गैड़ा के नेतृत्व में एवं जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल की उपस्थिति में ब्लाक कांंग्रेस कमेटी का गठन किया गया।इसके पश्चात् आगामी विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया।कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष पनुवानौला सुन्दर सिंह बिष्ट,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गरूड़ाबाज रोशन लाल टम्टा,विप्लव प्रकाश, विजय नेगी,पूरन राम,गोधन सिंह,पवन कुमार टम्टा,रोशन टम्टा,रोशन चम्याल,कमलेश सिंह नेगी,नीरज नेगी आदि युवा उपस्थित रहे।
