अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस के जिले भर के कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि बेस अस्पताल जिले का एक प्रमुख अस्पताल है,आए दिन बेस अस्पताल में कई प्रकार की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से सामाजिक परिदृश्य में आ रही है,कई साधनों एवं उपकरणों के अभाव में वहां भर्ती मरीजों को दिक्कतें आ रही हैं जिस ओर शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है,ऐसे में मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि ऐसे कठिन कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है, जिससे मरीजों का मनोबल न टूटे।रावत ने मरीजों के घरवालों को उनके मरीज की नियमित जानकारी प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की शुरुवात की आवश्यकता पर बल दिया,जिस पर मरीज के परिजन उसके स्वास्थ्य की सूचना प्रदान कर सकें।बेस की सुविधाएं सुधारे सरकार मुहिम में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्मल रावत के साथ,जिला महासचिव संजीव कर्म्याल,जिला महासचिव सुनील सिंह,जिला महासचिव कुलदीप भंडारी,विधानसभा अध्यक्ष अल्मोड़ा धीरज गैलाकोटी,विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर ललित सतवाल,विधानसभा अध्यक्ष सोमेश्वर दिनेश नेगी,विधानसभा अध्यक्ष द्वाराहाट विनोद कुमार,विधानसभा महासचिव द्वाराहाट हेमा कठायत,ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला आशीष कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष जैंती गोपाल माहरा,ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग विक्रम नेगी,ब्लाक अध्यक्ष धौलादेवी पवन गैड़ा,द्वाराहाट भारत भूषण,गिरीश,भानु सिंह बिष्ट आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।