बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा जिलाधिकारी को 25 सूत्रीय माँग पत्र दिया गया।जिसमें कहा गया कि बागेश्वर जिला बनने के बाद से लेकर अभी तक बागेश्वर जिला स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष कर रहा है और आज भी यहाँ का जिला अस्पताल रैफर सेंटर बन कर रह गया है।मांगपत्र में कहा गया कि कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागेश्वर कार्यालय में स्वीकृत के सापेक्ष रिक्त पद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के चार पद स्वीकृत हैं।एक पद भरा है तथा तीन पद खाली हैं।वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का एक पद स्वीकृत है पर नियुक्ति नही है।प्रधान सहायक के तीन पद स्वीकृत हैं जिसमें एक पद खाली है।अवर अभियन्ता तथा औषधि निरीक्षक के एक एक पद स्वीकृत हैं पर दोनो पदों पर नियुक्ति नही हैं।चपरासी व अर्दली के एक एक पद स्वीकृत हैं पर नियुक्ति नही है।जिला चिकित्सालय बागेश्वर में स्वीकृति के सापेक्ष रिक्त पदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का एक पद स्वीकृत है पर पद में नियुक्ति नही है।यूरोलौजिस्ट,न्यूरौलौजिस्ट, कार्डियोलौजिस्ट तथा चर्म रोग विशेषज्ञ का एक एक पद स्वीकृत है पर नियुक्ति नही होने से पद खाली पड़े है।ईएनटी और साइक्लोजिस्ट के एक एक पद स्वीकृत हैं पर दोनो पदों पर नियुक्ति नही होने से पद खाली पड़े हैं।डेन्टल हाइजिनिस्ट तथा डेन्टल सर्जन का एक एक पद स्वीकृत है ये दोनों पद खाली है।चीफ फार्मासिस्ट के स्वीकृत तीनों पद खाली हैं।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का एक मात्र स्वीकृत पद भी खाली है।ट्रामा सेण्टर बागेश्वर में स्वीकृत पद के सापेक्ष रिक्त पदों में आर्थोपेडिक सर्जन तथा रेडियोलैजिस्ट दो दो पद स्वीकृत हैं तथा सभी पद खाली छोड़े गये हैं।स्टाफ नर्स के स्वीकृत छह पदो के सापेक्ष पांच पद खाली रखे गये है।जिला क्षय रोग केन्द्र बागेश्वर में स्वीकृति के सापेक्ष रिक्त पदों में वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी,एक्सरे टैक्निशियन,टी०बी० एच० बी० ,टिटमेण्ट आर्गनाइजर, डार्करूम सहायक के एक एक पद स्वीकृत हैं और सभी स्वीकृत पदों को खाली छोड़ा गया है।सभी रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तिया की जाएं।चिकित्सालय परिसर में जन औषधि केंद्र मात्र नाम का रह गया है।चिकित्सक यहां की दवाइयां नहीं लिखते हैं जबकि पंजीकरण पर्ची में जन औषधि की दवाइयां खरीदने की सलाह छपी होती है परंतु चिकित्सक इस पर अमल नहीं करते हैं।जिला चिकित्सालय में अल्ट्रसाउंड,एक्सरे, ब्लड टेस्ट की सेवा का पूरा लाभ जनता को नहीं मिल पा रही है। चिकित्सक मरीज को जिला चिकित्सालय के बजाय बाहर से ही अल्ट्रसाउंड,एक्सरे,ब्लड टेस्ट
कराने को कहते हैं।इस परम्परा को तत्काल रोका जाए।चिकित्सालय परिसर में सभी कक्षों मे सीसी कैमरे लगाए जाएं। चिकित्सालय में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होती है जिससे मरीज व तीमारदार परेशान रहते हैं।बागेश्वर का महिला चिकित्सालय कहां गया सरकार सार्वजनिक करे।बागेश्वर मे बेस चिकित्सालय जल्द से जल्द स्वीकृत हो।जिलाधिकारी के नाम की शिकायत पत्र पेटी जिला अस्पताल में लगाई जाए जिसकी चाबी जिला अधिकारी के पास रहे व प्रत्येक सप्ताह जिलाधिकारी इस पेटी मे डलने वाली शिकायतो को स्वयं संज्ञान लेवें।शवों को पोस्टमार्टम के लिए अन्यत्र रैफर करने की नई परम्परा को बन्द किया जाए।मांग पत्र के माध्यम से कहा गया कि 9 मार्च को कल्याण हॉस्पिटल बागेश्वर में गंगा सिंह नाम के व्यक्ति की पथरी के ऑपरेशन के दौरान मृत्यु के बाद जिला अस्पताल द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी रैफर किए जाने के प्रयास के प्रकरण की मजिस्ट्रेट जाँच करवाई जाए।8 मार्च को कल्याण अस्पताल बागेश्वर में गंगा सिंह नाम के व्यक्ति की पथरी के ऑपरेशन के तहत वहाँ के प्रबंधक व डॉक्टर की लापरवाही के चलते जान गवानी पड़ी।वहाँ ऑपरेशन की कोई भी सुविधा न होने पर भी ऑपरेशन किया गया।जिसके लिए कल्याण अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर पर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए। और कल्याण अस्पताल की ओटी तत्काल सीज ली जाए।22 मार्च 2020 से आज तक की सभी दवाईयो, मास्क,सेनिटाइजर,मशीनों व अन्य सभी प्रकार की सामग्री की खरीद को सावर्जनिक किया जाए।गत दिनों जिलाधिकारी ने मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम,पुलिस उपाधीक्षक व स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में समिति गठित की परंतु इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ और न ही समिति ने चिकित्सालय की व्यवस्थाएं जानी है।समिति से औचक निरीक्षण अभियान प्रारंभ कराया जाय व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। चिकित्सकों द्वारा दवाइयों के ब्रांडेड नाम के बजाय साल्ट नेम लिखने को कहा जाये।मांगपत्र के माध्यम से कहा गया कि यदि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा नही किया गया तो युवा कांग्रेस बागेश्वर उग्र जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने वालों में अंकुर उपाध्याय,रोहित खैर,उमेश मनराल,खजान खेतवाल,रिजवान खान,ख़ालिद हुसैन,जगत नेगी,कमल कोरंगा,दर्शन जोशी,संस्कार भारती,प्रेम पाठक,पंकज लोहनी,विशाल रावत आदि मौजूद थे।