पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जो कि जिला कार्यालय में संपन्न हुई।इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र सिंह महर द्वारा की गई।यूथ कांग्रेस द्वारा बैठक में तमाम पूर्व में किए गए कार्यक्रमों व कार्य शैली पर विचार विमर्श किया गया व आगे के कार्यक्रमों की सूची बनाकर उन्हें तात्विक तरीके से करने हेतु निर्णय लिया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार में पूरे प्रदेश में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और अगर सीमान्त जिले पिथौरागढ़ की बात करें तो यहां बेरोजगारी दर तेजी से बढ़ती जा रही है।साथ ही साथ जो महंगाई चरम सीमा को पार कर चुकी है,गरीब की रसोई से मूलभूत चीजें गायब होने को है।पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार केवल अपने एसी के कमरों पर बैठने तक ही सीमित है।जिसको यूथ कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।यूथ कांग्रेस की बैठक में निर्णय लिया गया की जल्द ही गांव चलो अभियान चलाया जाएगा और हर गांव में अपनी एक कमेटी गठित कर लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए एक सूची बनायी जाएगी जिसको लेकर जिला कमेटी जिलाधिकारी व अधिकारियों से वार्ता करेगी।इस अवसर पर प्रदेश सचिव करन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, कमलेश,शिवम पंत,राहुल भट्,अंशुल जोशी,राजेश शर्मा,कार्तिक खर्कवाल, जीत शर्म,प्रकाश,चंदू धामी,रजत विश्वकर्मा,विजय,अभिषेक,धीरू आदि उपस्थित रहे।