पिथौरागढ़-आज दिनांक 22 अगस्त को यूथ कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन दिया।उन्होंने कहा की सीमांत जिले पिथौरागढ़ में नैनी सैनी हवाई अड्डा सरकार द्वारा चलाई जा रही तथाकथित उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा का इंतजार कर रहा है जिसमें अभी तक एक भी बार हवाई जहाज नही आ पाया है।भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा बार-बार कहा गया है एवं जनता को पत्राचार के माध्यम से बताया गया कि नैनी सैनी हवाई अड्डे से आम जनता के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी,उनके द्वारा कभी नए साल में तोहफे की बात की गई तो कभी दिवाली कभी होली में और साथ ही साथ अन्य छोटे-मोटे तिथियों को भी सरकार व उनके लोगों द्वारा पिथौरागढ़ में हवाई सेवा शुरू करने का दावा किया गया,लेकिन अभी तक सरकार द्वारा हवाई सेवा न चला कर सीमांत जिले के साथ-साथ निकटवर्ती जिलों के लोगों के साथ भी धोखा किया है।आपको बता दें कि यहां वर्षा ऋतु में सड़कों का बंद होने का की समस्या आम बात है और ऐसे समय पर बहुत से हमारे बुजुर्गों व मरीजों को सड़क बंद होने के कारण समय से हायर रेफर सेंटर न पहुंच पाने के कारण अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है,इसके अलावा प्रसव के लिए हायर सेंटर रेफर होने वाली बहनों को भी हवाई सेवा ना होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।पिथौरागढ़ एक सीमांत जिला है और यहां के लोगों कि एक लंबे समय से मांग है नैनी सैनी से हवाई सेवा नियमित रूप से चलाई जाए ताकि लोगों को उसका फायदा मिल सके साथी साथ एंबुलेंस का भी काम कर सके,सरकार द्वारा वहां स्कूल एवम लोगो के भवन तक तुड़वा दिया गए लेकिन इस सबके बावजूद हवाई सेवा शुरू न हो पाना इनकी नाकामी दिखा रही है।सरकार से हमारा अनुरोध है कि आप पिथौरागढ़ के भोले भाले लोगों को अब ठगना बंद करें और अगर सरकार की हवाई जहाज चलाने की मंशा है तो वह जल्द से जल्द उसको शुरू करें और अगर सरकार के बस में हवाई सेवा चलाना नहीं है तो वह लोगों के सामने आकर अपनी नाकामयाबी कबूल करें।हम सरकार को कहना चाहते हैं कि अब लोगों के सब्र का बांध टूटने को है और अगर अब भी नैनी सैनी से हवाई सेवा शुरू नहीं की जाती है तो आने वाले समय में पिथौरागढ़ के लोग एवं सारे सामाजिक संगठन एकजुट होकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह,जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा,जीवन कोहली,प्रकाश देवली,आनंद धामी,अमित जोशी,करन लाबट,नारायण कोहली,कोमल शाही,देवेंद्र कन्याल,जावेद खान,वसंत जोशी,कबीर महर,पारस सिंह,कार्तिक खर्कवाल,हिमांशु कुंवर, संजय कुमार,कमलेश कशन्याल,रजत विश्वकर्मा,रोहन सोन,प्रदीप महर, आयुष धामी,सुभम कापड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *