पिथौरागढ़-आज दिनांक 17 सितंबर को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस को हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाते हुए जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस का केक युवाओं के खाली पड़े ए०टी०एम० से काटा गया।जिसमे मोमबत्ती की जगह बेरोजगार युवाओं की डिग्रीयों की प्रतियां जलाई गई और युवा विरोधी सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए।युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रश्न किए कि उनका प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा कहां गायब हो गया और इससे भी ज्यादा युवा विरोधी कार्य डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में किया है जिसका घोटाला दिन प्रति दिन खुलता जा रहा है।युवाओं ने कहा कि जिस युवा ने उनको सत्ता पर बिठाया उस युवा को आंखिर कब तक ठगेगी यह सरकार और उनको नौकरियां कबसे मिलेंगी।बेरोजगार युवाओं ने प्रधानमंत्री एवं सरकार को एक संदेश देने की कोशिश की कि अगर आप युवाओं से उनका हक छीनेंगे तो युवा आपके खिलाफ लामबंद होंगे।इस अवसर पर करन सिंह,आनंद धामी,कमलेश कशन्याल,पारस सिंह,नीरज जोशी,नवीन ऐरी,प्रदीप महर,राजेश शर्मा,भूपेंद्र ऐर,विनय वल्दिया,प्रिंस, बब्लू,रोहित कुमार सहित अन्य युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *