पिथौरागढ़-आज यूथ कांंग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा एक प्रैसवार्ता कर “पूछता है उत्तराखंड” मुहीम की शुरूआत की गयी।शीर्ष नेतृत्व एवम् प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर आज पूरे प्रदेश में “पूछता है उत्तराखंड” के तहत सरकार से सवाल किये गये।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि आज देश प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार काबिल है।परन्तु उत्तराखंड की जनता बेहाल है।आज पूछता है उत्तराखंड मुहीम के तहत उत्तराखंड सरकार से पूछा गया कि किसानों को कब न्याय मिलेगा,उनके साथ सही तरीके के नियम कब लागू किये जाएंगें।मजदूरों के पक्ष में सरकार कब कार्य करेगी और कब उन्हें उनका अधिकार देगी?यूथ कांंग्रेस ने सरकार से सवाल किया कि बैरोजगारों को सरकार कब रोजगार मुहैया करवायेगी?उत्तराखंड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब उपलब्ध होंगी।जंगली जानवरों से उत्तराखंड की जनता को कब निजात मिलेगी?जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने बताया कि इस मुहीम के तहत पहले चरण में प्रैसवार्ता कर जनहित के मुद्दों को सबके सामने रखा जाएगा,द्वितीय चरण में सोशियल मीडिया में वीडियो के माध्यम से आम जनता की आवाज उठाई जाएगी।तृतीय चरण में वाल पेन्टिंग एवम् फ्लेक्स आदि का कार्यक्रम किया जाएगा।चतुर्थ चरण में पोस्टकार्ड के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी तथा पंचम चरण में जनहित की लड़ाई को सड़कों पर उतरकर लड़ा जाएगा एवम् पदयात्रा व प्रदर्शन किये जाएंगें।इस अवसर पर प्रदेश सचिव करन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष शुभम् बिष्ट, आनन्द धामी,नवीन ऐरी,रोहित कोहली,दीपक सौन,राकेश सौन,अंशुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
