बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को कोरोना महामारी को समर्पित करते हुए इसे सद्भावना दिवस के रूप मनाया गया।जिसके तहत आज 21 मई 2020 को होटल ओमकार कपकोट के मालिक नीलकमल जोशी के सहयोग से नगर क्षेत्र में कफलखेत,घटबगरवार्ड, नुमाईशखेत, में 11 कोरोना पॉजिटिव जरूरतमंद परिवारों को राशन किट,मास्क, सैनिटाइजर,कोरोना किट का वितरण किया गया।जिस कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,ईश्वर पांडेय जिला उपाध्यक्ष, अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष,रिजवान खान जिला वरिष्ठ महासचिव,पुष्कर पांडेय,उमेश मनराल,जीवन पांडेय,राकेश भट्ट मौजूद रहे।