पिथौरागढ़-आज यूथ कांंग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्रित होकर केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि सरकार द्वारा जन शताब्दी रेल टनकपुर से दिल्ली चलाने की गयी जिसे पूर्णागिरि जनशताब्दी नाम दिया गया।लेकिन जब इसका शेड्यूल देखा गया तो पता चला कि पूर्व में इसी समयावधि में चलने व पहुंचने वाली नागलडैम एक्सप्रेस का मात्र नाम बदलकर पहाड़ की भोली भाली जनता को ठगने का काम किया गया है।उन्होंने कहा कि यह पहाड़ की विडम्बना ही है कि डबल इंजन सरकार द्वारा जो जन शताब्दी चलाई गयी है वह दस घन्टे से अधिक समय दिल्ली पहुंचने में ले रही है जबकि काठगोदाम से मात्र पांच घंटे में शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली पहुंचा देती है।प्रदेश सचिव करन सिंह व विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि पहाड़ के व्यक्ति को भाजपा द्वारा हमेशा ठगा गया है और लगता है कि अब उत्तराखंड की सरकार भी नाम बदलो योजना चला रही है।जिसमें पहाड़ की भोली भाली जनता का अपमान किया गया है जिसे पहाड़ बर्दाश्त नही करेगा।पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महासचिव आनन्द धामी,हाजी भूरे मियां,प्रकाश देवली,शिवम पन्त,पारस सिंह,महेन्द्र नाथ,अकुर महर,धीरज कुमार,कपिल बोरा,नवीन भण्डारी,कपिल जोशी,अभिषेक कोहली सहित दर्जनों यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
