बागेश्वर-शुक्रवार को कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड सरकार को प्रेषित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी बागेश्वर को सौंपा गया।जिसमें सरकार का ध्यान उत्तराखंड प्रवक्ता संवर्ग समूह ग स्क्रीनिंग परीक्षा 2020 में सफल हुए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा/स्क्रूटनी कार्यक्रम(जिसमें भौतिक उपस्थिति को अनिवार्य बनाया गया है) के कारण होने वाली समस्याओं की ओर आकृष्ट करना रहा।कवि जोशी जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सन्नरीक्षा/स्क्रूटनी कार्यक्रम में भौतिक रूप से उपस्थिति के कारण अभ्यर्थियों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।सिर्फ स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का अभी से भौतिक रूप से सत्यापन करना अभ्यर्थियों के धन व समय पर अनावश्यक भार डालना होगा।कोरोना-काल एवं मानसूनी सीजन में भारी बारिश के कारण पहाड़ी जिलों से हरिद्वार तक यात्रा करना एक जोखिम भरा कार्य होगा।सूदूर जिलों से हरिद्वार तक यात्रा किराया लगभग 5 से 7 हजार तक पड़ता है जो गरीब अभ्यर्थियों पर भारी बोझ होगा।कोरोना काल के कारण वर्तमान में कहीं अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों की ओरिजिनल काॅपी के लिए भी अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी होगी।युवा कांग्रेस बागेश्वर ने सरकार से ये निवेदन भी किया है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा की भांति वर्तमान में अभ्यर्थियों के अभिलेखों को ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित किया जाये तथा बाद में अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों का ही भौतिक रूप से सत्यापन हो।ज्ञापन देने वालो में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,ईश्वर पाण्डेय प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस, सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष,रोहित खैर,संस्कार भारती नगर सयोजक,जयदीप कुमार छात्र संघ उपाध्यक्ष,गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष एन एस यू आई आदि मौजूद थे।
