बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्टेशन रोड में राज्य सरकार के खिलाफ गैरसैंण मंडल बनाने के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहाँ कि हम कुमाऊनी है और हमारी मातृ भाषा कुमाऊनी है और अल्मोड़ा और बागेश्वर ऐसे दो ही जिले है जहाँ पूर्ण रूप से कुमाऊंनी भाषा बोली जाती है।ऐसे में राज्य सरकार का हमे जबरजस्ती गैरसैंण मंडल में शामिल करना हमारे पूर्वजो,स्वत्रंत्रता सेनानियों,राज्य आन्दोलनकारियो व कुमाऊ की जनता की भावनाओं पर कुठाराघात है।जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द गैरसैंण मंडल रद्द नहीं किया गया तो राज्य सरकार के खिलाफ उग्र जन आंदोलन किया जाएगा।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,रिजवान खान जिला वरिष्ठ महासचिव,उमेश मनराल जिला वरिष्ठ महासचिव,रोहित खैर नगर अध्यक्ष,कमल कोरंगा ब्लॉक महासचिव,आशीष पाल,संस्कार खैर,दर्शन आगरी,नंदन कोरंगा,पंकज पांडेय,पंकज लोहनी,धीरज गड़िया,अंकित नगरकोटी,नागेन्द्र मनवाल,अमन,दिव्याशु कुमार,आदि मौजूद रहे।