अल्मोड़ा-जागेश्वर विधानसभा के युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेन्द्र धोनी, जिला अध्यक्ष निर्मल रावत,युवा कांग्रेस विधानसभा,अध्यक्ष ललित सतवाल और विधानसभा उपाध्यक्ष करन धौनी ने गरुड़ाबाज में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत स्वर्गीय हरी प्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान के निर्माण की प्रक्रिया को सुचारू करने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।प्रदेश सचिव देवेन्द्र धोनी ने कहा कि उक्त संस्थान,हरीश रावत सरकार की अल्मोड़ा जिले को एक महत्वपूर्ण देन थी।जिसके बनने से क्षेत्र में युवाओं को रोजगार प्राप्त होता साथ ही इस संस्थान के दूरगामी परिणाम क्षेत्र की जनता को प्राप्त होते।जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार विकास विरोधी सरकार है,पूर्ववर्ती सरकार ने शिल्प उन्नयन संस्थान को स्वीकृत कर रोजगार की दिशा में एक सकारात्मक पहल की थी,यह संस्थान जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की दूरगामी सोच का परिणाम था।जिससे पूरा क्षेत्र लाभान्वित होता,पर बीजेपी सरकार ने इसे रोक कर जनता के हितों से खिलवाड़ का काम किया है।युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन से इस संस्थान को दुबारा पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास करने की मांग की,जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो सके।ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेन्द्र धोनी,जिला अध्यक्ष निर्मल रावत,विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल,विधानसभा उपाध्यक्ष करन धौनी,धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष पवन गैड़ा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल कार्की,छात्रसंघ सचिव नवीन कनवाल,हरेंद्र प्रसाद,विजय कनवाल आदि मौजूद रहे।
