बागेश्वर-यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में आज कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर के नगरपालिका अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर मजियाखेत में सड़क चौड़ीकरण की मांग की।नगरपालिका अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी को दिए ज्ञापन में कांंग्रेसजनों ने कहा कि तहसील रोड मजियाखेत भुवन पाण्डे के मकान के ऊपर जो सी सी मार्ग है उसे चौड़ीकरण करके चौपहिया वाहन मार्ग बनाया जाना है।जिसके लिए तहसील परिसर की चाहरदीवारी व जगह को भी जनहित में देखते हुए चौड़ीकरण में शामिल किया जाना है।जिसके लिए आपके द्वारा उपजिलाधिकारी बागेश्वर को चौड़ीकरण में आने वाली जगह के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजना है।ज्ञापन में कांंग्रेसजनों ने कहा कि इस सम्बन्ध में 23 फरवरी को उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है।जिसमें उपजिलाधिकारी के द्वारा अपनी सहमति भी दी गयी है तथा यह कहा गया है कि नगरपालिका द्वारा रास्ते के लिए प्रस्ताव उपजिलाधिकारी कार्यालय भेजा जाए।कांंग्रेसजनों ने नगरपालिका अध्यक्ष से जनहित में इस कार्य के लिए अपनी स्वीकृति देने की अपील की है।ज्ञापन देने वालों में यूथ जिलाध्यक्ष कवि जोशी,कुनाल कक्कड़,नरेन्द्र सिंह कोरंगा,रिजवान खान,अंकुर उपाध्याय,आशीष पाल,देवेन्द्र सिंह कार्की,विशाल रावत,पंकज लोहुमी,दिव्यांशु कुमार,अंकित चन्द्र,जय रावत,अनुज कुमार आदि शामिल रहे।