अल्मोड़ा-बुद्ववार को लगातार दूसरे दिन युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा स्टेडियम के पास के लगे क्षेत्र में सेनिटाइजेशन का कार्य कर लोगों से कोरोना महामारी में सावधानी बरतने की अपील की।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता हर दिन अल्मोड़ा मुख्यालय के आस पास के क्षेत्रों में, सेनिटाइजेशन का कार्य करेंगे जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।रावत ने कहा कि जिन स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा सेनिटाइजेशन की मांग की जा रही है,युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां वहां जाकर सेनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं।श्री रावत ने कहा जिन जिन क्षेत्रों में वो कार्यकर्ताओं के साथ सेनिटाइजेशन के लिए जा रहे हैं,वहां उन्हें स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है,लोगों द्वारा कई बार कार्यकर्ताओं के प्रयास को सराहा जा रहा है,जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है।जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि इस मुश्किल समय में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता हर तरह से लोगों की सेवा में जुटे है।ये समय सामूहिक प्रयास कर लोगों को राहत पहुंचाने का है इसी के लिए सभी कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं।आज सेनिटाइजेशन में जिला अध्यक्ष निर्मल रावत के साथ विपुल कार्की,ललित सिंह सतवाल,हरेंद्र प्रसाद आदि ने सहयोग किया।
