पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ जिला भ्रमण के दूसरे चरण में जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर द्वारा बेरीनाग ब्लॉक में विधानसभा अध्यक्ष पंकज बोरा के नेतृत्व में बैठक की गई जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर पर कार्य की चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रदेश सचिव करण सिंह,जिला महामंत्री आनंद धामी,विधानसभा अध्यक्ष पिथौरागढ़ शुभम बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष पारस सिंह,जिला महामंत्री योगेश भारती,जिला उपाध्यक्ष कैलाश चन्याल,ब्लॉक अध्यक्ष नयन वाणी, वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल धानिक,पूर्व अध्यक्ष ललित भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर 2022 के चुनाव के लिए हर बूथ 10 यूथ बनाने हेतु निर्देशित किया गया और मेहनत करने की बात कही गई।
