बागेश्वर-आज सुबह 9.30 से कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क,सेनेटाइजर बाटे गए व कोविड-19 से बचाव के लिए पुनः जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे बागेश्वरवासियों से प्लाज्मा दान करने,मास्क लगने,हेंड सेनेटाइज करते रहने,उचित दूरी बनाए रखने, अनावश्यक बाहर नही निकलने,अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य में कोविड 19 के लक्ष्ण दिखने पर तत्काल नजदीकी डॉक्टर को दिखाने व जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की गई।इस कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता, सुनील पांडेय जिला कोषाध्यक्ष,उमेश मनराल जिला वरिष्ठ महासचिव,जयदीप कुमार छात्र संघ उपाध्यक्ष,अजय पांडेय,संस्कार भारती, मोहम्मद वसीम,जीवन पांडेय,राकेश भट्ट,पुष्कर पांडेय,राजेन्द्र पांडेय मौजूद आदि मौजूद रहे।