बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में कृष्ण सिंह बिष्ट के साथ दर्जनों युवाओं ने भाजपा छोड़ युवा कांग्रेस का दामन थामा व बागेश्वर से कांंग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रणजीत दास को विधायक बना कर विधानसभा भेजने का संकल्प लिया।यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में भाजपा छोड़ कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में कृष्ण सिंह बिष्ट,नवीन शाही,राजू बोरा,किशन शाही,प्रदीप कुमार,जगदीश सिंह,पंकज सिंह,नरेश सिंह बिष्ट, ललित, दीपक सिंह,विनोद कुमार,अशोक सिंह,रणजीत सिंह,संजय मेहता,पुष्कर सिंह,नन्दन पाण्डे,बाली राम,कुन्दन राम,पूरन राम,मोहन बिष्ट, मोहन राम,जोगा राम,विक्की प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।विदित हो कि कवि जोशी ने यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद बड़े स्तर पर युवाओं को कांंग्रेस से जोड़ने का कार्य किया है।पिछले एक वर्षों में कवि जोशी द्वारा स्वप्रयासों से लगभग बाईस सौ से अधिक लोगों को कांंग्रेस संगठन में जोड़ा जा चुका है।
