चम्पावत- सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी के फोटो पर कालिख पोत आक्रोश व्यक्त किया तथा भाजपा सरकार के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया।जिलाध्यक्ष प्रहरी ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के साथ मोदी सरकार को फेल बताया।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरलों में गिरावट है तो देश में पेट्रोल डीजल के दामों में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी क्यों की जा रही है।देश मे आसमान छूती पेट्रोल,डीजल के दामो में तिगुनी वृद्धि क्यों की जा रही है।उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद भी मोदी सरकार आये दिन तेल के दाम बड़ा रही है जो कि आम जनता के साथ खुलेआम लूट है।उन्होंने कहा कि आम आदमी की जेब लूटी जा रहीं हैं।उन्होंने जल्द से जल्द मोदी सरकार को पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में जिन्हें महंगाई डायन लगती थी आज वही लोग महंगाई को विकास समझ बैठे है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई के जरिये पूजीपतियों को फायदा पहुंचा कर चुनावी फंड जुटा रही है।राज्य एवं केंद्र सरकार के अहंकार का घड़ा अब भर चुका है।अब जनता मोदी को 2024 में केंद्र की सरकार से एवं 2022 में राज्यों से उखाड़ फेंकने को तैयार है।प्रदर्शन में विकास साह जिला महामंत्री,युवा कांग्रेस के चिराग फर्त्याल,रोहित बिष्ट सभासद/जिला महामंत्री,दीपक नेगी, मयूख चौधरी,तरूण वर्मा,दान सिंह, सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।