अल्मोड़ा-बुद्धवार को यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में स्थानीय चौघानपाटा में एकत्रित होकर रसोई गैस,पेट्रोल, डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में मोटरसाईकिल एवं घरेलू गैस सिलेन्डर सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मोटरसाइकिल और घरेलू गैस सिलेन्डर पकड़कर सरकार के खिलाफ जबरजस्त नारेबाजी की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि पेट्रोल,डीजल और घरेलू गैस सिलेन्डर की कीमत बढ़ाकर वर्तमान सरकार ने जनता को छलने का कार्य किया है।प्रदर्शनकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार को जनविरोधी एवं असंवेदनशील सरकार बताकर जनता के साथ धोखा करने वाली सरकार करार दिया तथा पुरजोर तरीके से बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग भी की।प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,जिला महासचिव संजीव कर्मयाल,सुनील सिंह,विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला सचिव राहुल गोस्वामी, धौलादेवी ब्लाक युका अध्यक्ष पवन गैड़ा,भैसियाछाना ब्लाक अध्यक्ष राहुल ,ताकुला युका ब्लाक अध्यक्ष आशीष कुमार,विजय कनवाल, हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष विक्रम नेगी,भूपाल,विजय कनवाल,उमेश गुरूरानी,युका प्रदेश सचिव देवेन्द्र धौनी,सुनील कुमार,भानू सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट, विकास नेगी,अमित बिष्ट, दीपक कुमार,अमित कुमार,महिपाल बिष्ट,सुंदर कोहली,अंकित,रोहित बिष्ट, वेद प्रकाश बिनवाल,हिमांशु वाणी,भूपाल सिंह,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट,जिला महामंत्री देवेन्द्र बिष्ट,एडवोकेट हिमांशु मेहता,पूर्व सभाषद मुकेश नेगी,सभाषद राजेन्द्र तिवारी,दीपक कुमार,हरीश कुमार,विक्की नेगी,दीपेश जोशी आदि मौजूद रहे।