पिथौरागढ़-आज यूथ कांंग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा बेतहाशा बढ़ रही महंगाई व पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पिथौरागढ़ के पेट्राल पंपों के सम्मुख नरेन्द्र मोदी की तस्वीर पर कालिख पोत कर प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में एकत्रित यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल पम्पों के सम्मुख नारेबाजी की एवं उग्र प्रदर्शन करते हुए नरेन्द्र मोदी की तस्वीर पर कालिख पोती।वक्ताओं ने कहा कि जो मोदी 2014 से पहले पेट्रोल 35 रूपये लीटर देने की बात करते थे उन्होंने अपने शासन में इतिहास रच डाला कि पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पेट्रोल 100 रूपये लीटर के पार पहुंचाया हो।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर ओर महंगाई चरम सीमा को पार कर रही है।प्रदेश सचिव करन सिंह व विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि अनर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भी भारत में पेट्रोल बेतहाशा महंगा होता जा रहा है।पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से ट्रान्सपोर्ट महंगा हुआ है और हर वस्तु गरीब एवं मध्यमवर्गीय के हाथों से दूर होती जा रही है।युवाओं ने इस सरकार को गरीब व जनविरोधी करार देते हुए चेताया कि यदि पेट्रोल डीजल सस्ता नहीं किया गया तो यूथ कांंग्रेस आने वाले समय में उग्र आन्दोलन को बाध्य होगी।प्रदर्शन में प्रकाश देवली,पारस सिंह,कमलेश कसन्याल, शिवम पन्त,अभिषेक कोहली,रजत विश्वकर्मा, सागर कुमार,रोहित ठकुराती,आशीष सुरकाली,देबू लोहिया,रोशन गिरी,आनन्द धामी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
