अल्मोड़ा-उत्तराखंड में बार-बार हो रहे पेपर लीक प्रकरणों को लेकर गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। इस दौरान युवाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि राज्य में 2016, 2018, 2021, 2023 और अब 2025 में पांच बार पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं। यह साबित करता है कि सरकार और नकल माफिया की मिलीभगत से हर संस्था भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। उन्होंने कहा कि पेपर से एक दिन पहले ही हाकम सिंह और पंकज गौड़ को पकड़ा गया था, लेकिन इसके बावजूद परीक्षा के दिन महज आधे घंटे के भीतर प्रश्नपत्र बाहर आ गया। इससे स्पष्ट है कि इसके पीछे कोई बड़ा चेहरा छुपा है और सरकार इस साजिश को दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार और हताश युवा अब सरकार से जवाब मांग रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, भैरव गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट, नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी, युवा कांग्रेस नेता वैभव पांडे, सौरभ उप्रेती, विकास रावत सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *