अल्मोड़ा-दिनांक 20 फरवरी को अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसको नरेंद्र कुमार जेड आर ओ उत्तराखंड युवा कांग्रेस चुनाव ने संबोधित किया। उनके द्वारा सभी जिन उम्मीदवारों ने इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया था उनको बुलाया गया ताकि उनके द्वारा की गई मेंबरशिप में किसी प्रकार की यदि त्रुटि है तो वह उसे त्रुटि को किस प्रकार सही कर सकते हैं ये बताया जा सके।सभी उम्मीदवारों ने अपनी बात रखी और उनके द्वारा मेंबरशिप के दौरान जो त्रुटि रही है उसके बारे में पूछा गया। नरेंद्र कुमार के द्वारा उनको इस बारे में अवगत कराया गया कि किस प्रकार इसे ठीक किया जा सकता है। त्रुटि ठीक करने कि तारीख 19 फरवरी से 25 फरवरी तक है। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार अपनी किसी भी प्रकार की मेंबरशिप की त्रुटि को इस दौरान एप के द्वारा ठीक कर सकते हैं।इस दौरान भूपेंद्र भोज जिलाध्यक्ष कांग्रेस भी साथ रहे। उन्होंने भी युवा कांग्रेस की बनने वाली नई टीम का स्वागत किया और उनको शुभकामनाएं दी। कहा कि युवा कांग्रेस को साथ लेकर अल्मोड़ा के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।इस दौरान भूपेंद्र भोज जिलाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार एवं उम्मीदवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *