अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में यूथ कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस मनाते हुए चौघानपाटा में पकौड़े तलकर विरोध जताया। 17 सितंबर का दिन कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया।कार्यकर्ताओं ने कहा देश में बेरोजगारी अपने चरम पर है,आज हर एक पढ़ा लिखा युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है, जिस पर मोदी सरकार की नजर नहीं पड़ती। चौघानपाटा में एकत्रित होकर यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने पकौड़े तल कर विरोध जताया।यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि अपने को यशश्वी बुलवाने वाले प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर में युवाओं द्वारा पकोड़े तल कर, चाय बना कर बेरोजगारी की याद दिलाते हुए बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट,यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद,नारायण दत्त पांडेय,शरद शाह,अख्तर हुसैन,यूथ कांग्रेस सचिव अंकित चंद्र,सूरज वाणी,आशीष भारती,कमल मेहता,इंदर गोस्वामी,सौरभ उप्रेती,भगवान भोजक,अभिनव चंद्र,राहुल कुमार,नीरज बोरा,आशीष जोशी,अतुल वर्मा,मनीष टम्टा, मुकुल उपाध्याय,रोहित कुमार,राजेंद्र सिंह,राकेश टम्टा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *