बागेश्वर-आज यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि ग्राम पन्द्रह पाली,पुरकोट,हड़बाड़,जाग सड़क को आज बारह वर्ष से अधिक समय होने जा रहा है।लेकिन जब से इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ है तबसे इस सड़क में एक बार डामरीकरण हुआ था।तब से लेकर आज तक इस सड़क की दशा निरन्तर खराब हो रही है।सड़क के सुरक्षा दीवारें एवं नालों की दीवारें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।जिससे आये दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।ज्ञापन के माध्यम से यूथ कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अविलंब इस मार्ग का जीर्णोद्धार प्रारम्भ नहीं किया गया तो यूथ कांग्रेस उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।ज्ञापन देने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार,भीम कुमार,गौरव सिंहपरिहार,संजय चन्याल,प्रकाश सिंह,कवि सिंह,रोहित सिंह,मनोज,प्रकाश परिहार,विनोद सिंह सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।
