धारचूला-यूथ कांग्रेस डीडीहाट जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने आज तहसील मुख्यालय धारचूला पहुंचकर उप जिला अधिकारी को आपदा प्रभावित क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाया और समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन दिया।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि आपदा प्रभावित गांव, गैला,पत्थरकोट,रतगडी़ भैसखाली,उमडाडा,भैलथोड,आलम, बिंदी,गांव का भूर्गभीय निरीक्षण किया जाए।बिन्दी गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को बरसात के मौसम तक सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जाए।भैसखाली,भैलथौड तोक बचाने के लिए सुरक्षात्मक निर्माण कार्य किये जाए।विकासखंड मुनस्यारी के तमाम गांवों में क्षतिग्रस्त पेयजल,पुलियाओं के मरम्मत कार्य किये जाए।ज्ञापन में यूथ कांग्रेस महासचिव हरीश तोमक्याल भी उपस्थित रहे।श्री दानू ने बताया कि उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि तत्काल सभी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *