अल्मोड़ा-यूथ कांग्रेस युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए यंग इंडिया के बोल मंच के पांचवें संस्करण की शुरूआत की है।रविवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। बताया कि अभियान को संचालित करने के लिए सोशल मीडिया प्लटेफार्म के साथ विशेष एप का भी सहारा लिया जाएगा।नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में एक ओर युवा बेरोजगारी की गंभीर चुनौती का सामना कर रहे तो दूसरी ओर नशीला पदार्थ हमारे युवाओं को तबाह करने के लिए तस्करी कर लाया जा रहा है। इसे रोकने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से सरकार की है। लेकिन दोनों चुनौतियों का हल निकालने को लेकर भाजपा सरकार की गंभीरता नजर नहीं आ रही। कहा कि यूथ कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस के मंच से जोड़ अपनी आवाज को बुलंद कर बेरोजगारी और नशाखोरी को रोक सकें। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी युवाओं को बराबरी का मौका मिलेगा और उन्हें पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। यहां प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट, नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी, अंकित, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
