अल्मोड़ा-आज मानस कुटीर दूंगा‌धारा अल्मोड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पांचवी अल्मोड़ा जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 को आयोजित करने हेतु प्रबंध कार्यकारिणी समिति का गठन एवं प्रतियोगिता को आयोजन हेतु अस्थाई समिति का गठन किया गया जिसमें विभिन्न कार्यों और जिम्मेदारियां को सौंपा गया। इसके लिए आयोजन हेतु व्यवस्थाओं को करने के लिए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा कर उनका समाधान निकाला गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य यह भी रहा कि जनपद के योग खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच मिल सके एवं अवसर तलाश कर उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल सके और उनको तैयार कर राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें प्रशिक्षित कर इस लायक बनाया जा सके कि वे अपने जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सके।प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों,खेल,योग को और अधिक प्रचारित और प्रसारित करने का और खेल नीति के तहत अनुशासन में खेल भावना का सम्मान करते हुए सभी को इसमें मौका देना और जन-जन को खेल के प्रति आकर्षित करना था।बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर समाधान निकाला गया और एक अच्छी रणनीति के तहत संयोजित और संगठित तरीके से प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया गया।समिति में जसोद सिंह बिष्ट जिला संयोजक,डॉ गिरीश सिंह अधिकारी जिला सचिव,कमल कुमार बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष,डॉ महेन्द्र सिंह महरा प्रतियोगिता संचालक प्रशासन,रुप सिंह बिष्ट प्रतियोगिता संचालक सामान्य,अमीतेष प्रतियोगिता संचालक तकनीकी,राधा बिष्ट प्रतियोगिता संचालक अनुशासन, कविता बिष्ट रानीखेत प्रतियोगिता संचालक तकनीकी सहायक,डॉ धाराबल्लभ पांडे प्रतियोगिता संचालक आफिसियल,डॉ भुपेंद्र बल्दिया प्रतियोगिता संचालक सोशल मीडिया मनोनीत किये गये।उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शक्तियों का प्रयोग करते हुए केवल पांचवीं जनपदीय प्रतियोगिता 2025 के संचालन के लिए नितांतअस्थाई टीम बनाई गई है। आज की गठन समिति में कमल कुमार बिष्ट को पांचवी अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए प्रतियोगिता का आयोजन समिति का महासचिव,डॉ महेंद्र सिंह मेहरा को अध्यक्ष सर्वसहमति से घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *