अल्मोड़ा-उत्तराखंड की सुरम्य, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक नगरी अल्मोड़ा में स्थित योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा अध्ययन के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर योग शिक्षा, शोध और सामाजिक जागरूकता का संवाहक बना हुआ है।विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 21 मई से 21 जून तक चलाए जाने वाला आओ हम सब योग करें अभियान न केवल उत्तराखण्ड अपितु देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंच बनाकर हजारों निःशुल्क योग शिविरों के माध्यम से लाखों लोगों को लाभान्वित कर रहा है।
“विश्वविद्यालय अन्तर्गत योग विज्ञान विभाग की विभागीय पाठ्यक्रम में भूमिका“—-
विश्वविद्यालय द्वारा बी.ए. योग,योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में प्रमाणपत्र व डिप्लोमा,पी जी डिप्लोमा (योग विज्ञान), एमए योग,पीएच डी योग आदि संचालित किए जा रहे हैं।
“विश्वविद्यालय अन्तर्गत योग विज्ञान विभाग की शोध व अकादमिक उपलब्धियाँ“—-
योग विज्ञान विभाग द्वारा संचालित निशुल्क नेट/जेआरएफ सेल से कई विद्यार्थी NET/JRF में सफल रहे हैं।
“योग विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय योग संगोष्ठियों का आयोजन“—-
कोविड काल में फेसबुक लाइव योग सत्र,ऑनलाइन प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के संवाद,मर्म चिकित्सा,प्राण चिकित्सा,मानसिक स्वास्थ्य,प्राकृतिक चिकित्सा पर विषय आधारित कार्यशालाएँ।निःशुल्क NET/JRF सेल देशभर के छात्रों को ऑनलाइन मार्गदर्शन देता है।योग विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं अल्मोड़ा के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य सहित भारत के अनेक राज्यों के साथ-साथ विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।जापान,ऑस्ट्रेलिया,वियतनाम जैसे देशों में भी योग विज्ञान विभाग की छात्र-छात्राएं योग्य क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
“योग विज्ञान विभाग समाज सेवा में भी अग्रणी“—-
योग विज्ञान विभाग रक्तदान, वृक्षारोपण,स्वच्छता,जल संरक्षण जैसे अभियानों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रखता है।
परिसर के निदेशक डा प्रो प्रवीण बिष्ट एवं योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा नवीन भट्ट ने इस योग दिवस पर सभी से अपील करते हुए कहा कि आइए इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी योग को अपनाकर स्वस्थ तन,निर्मल मन और जाग्रत आत्मा की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।इसके साथ ही आओ हम सब योग करें योग को जन-जन तक पहुँचाएं ऐसा संकल्प भी लिया गया।
