अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों (यातायात) व प्रभारी इंटरसेप्टर को चौपहिया वाहनों पर शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व दोपहिया वाहनों में रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा आम जनमानस के लिए समस्या उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।जिस क्रम में दिनांक 11 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान दो वाहनो के शीशों पर काली फिल्म पाई गई, जिसे मौके पर ही हटाया गया तथा चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। दोनों वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों के उल्लंघन न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।इस दौरान यातायात नियमो के उल्लंघन करने वाले 15 अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई।
