अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हरन्बस सिंह,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.08.2025 को अपने क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान जारी रखा।यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 63 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम व 15 वाहन चालकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गयी।इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित करने वाले व नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले वाहनों पर जैमर लगकर चालान किये गये।
