अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उनि यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।आज दिनांक 13 फरवरी को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे द्वारा लोधिया बैरियर अल्मोड़ा पर चेकिंग की जा रही थी,दौराने चेकिंग वाहन संख्या UK01-TA-7969 वैगनार चालक मनीष पवार निवासी राजपुरा अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।चालक वाहन को हल्द्वानी से अल्मोड़ा लेकर आ रहा था।इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 16 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें 1 चालान क्षमता से अधिक सवारी (1 सवारी अधिक) होने पर कोर्ट का चालान करते हुए डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। अल्मोड़ा ट्रैफिंक पुलिस टीम में यातायात उनि सुमित पाण्डे प्रभारी इंटरसेप्टर,कानि ललित बिष्ट,कानि देवेन्द्र कुंवर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *