चमोली-उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आरम्भ हो चुका है,दिनांक 8.5.2022 को बद्रीनाथ धाम के भी कपाट खुल जाएंगे।बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन के साथ ही सुरक्षित और निर्वाध यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए कर्तव्य निर्वहन के साथ ही एक बड़ी चुनोती भी रहती है।जिस क्रम में जनपद चमोली यातायात पुलिस लगातार अपनी तैयारियां में जुटी है।दिनांक 5.5.2022 को श्रीमती श्वेता चौबे पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगाए गए।रेट्रो रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाने का मुख्य उद्देश्य रात्रि में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्र,मार्ग संकरा होने की जानकारी के साथ ही यातायात सांकेतिक और आदेशात्मक जानकारी प्रदान करना है।ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में चारधाम यात्रा के दौरान प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक वाहन मार्ग पर संचालित हो सकेंगे।श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में यातायात पुलिस द्वारा यह प्रयास किया गया है।