अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा वाहनों में अवैध लाल नीली बत्ती, हूटर, बहुरंगी लाइट, शीशों में काली फिल्म लगाने वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिये परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।दिनांक- 12.11.2024 को सीओ अल्मोड़ा, विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता मय पुलिस टीम, थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी मय धौलछीना पुलिस टीम व एआरटीओ मय परिवहन विभाग टीम के साथ थाना धौलछीना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस, थाना धौलछीना पुलिस टीम व परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना आरसी, वाहन के शीशो पर काली फिल्म लगाने, ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 38 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें बिना हेलमेट, बिना आरसी के 02 मोटर साइकिल व 01 आल्टो कार बिना आरसी के चलाते हुए पाये जाने पर वाहनों को सीज किया गया तथा ओवरलोडिंग कर रहे 01 चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। साथ ही एक अन्य वाहन एक्सयूवी कार चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी दोबारा इस तरह से बहुरंगी लाईटों व शीशो पर काली फिल्म का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *