अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में एक अनुकरणीय मामला सामने आया है जो दो बहनों के आपसी प्रेम का अनूठा उदाहरण है।बता देना चाहेंगे कि अल्मोड़ा नगर निगम मेयर पद की सीट ओबीसी आरक्षित हैं।ऐसे में भाजपा नेत्री किरण पंत ने भारतीय जनता पार्टी से अपनी दावेदारी पेश की है।साथ ही उनकी बहन सोनिया कर्नाटक के द्वारा कांग्रेस से मेयर पद के लिए दावेदारी की गयी है। लेकिन आज प्रेस को बयान जारी करते हुए सोनिया कर्नाटक ने कहा कि मेरी बहन किरण पंत बीजेपी की एक सक्रिय कार्यकर्ता है।वो पिछले 21 वर्षों से बीजेपी के लिए कार्य कर रही है।कहा कि उनकी बहन किरण पंत ने भाजपा से मेयर टिकट पर दावेदारी की है।यदि भाजपा उनकी बहन किरन पंत को टिकट देती हे तो वे चुनाव नहीं लडेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें मायके से ओबीसी का आरक्षण मिलता है क्योंकि उनका क्षेत्र ओबीसी में आता है।कहा कि यदि उनकी बहन को भाजपा से टिकट नहीं मिलता है तो वे कांग्रेस से टिकट की मांग करेंगी क्योंकि उनके पति कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता है।साथ ही उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में पहले महिला आरक्षित सीट की गयी थी जिसे बाद में बदलकर ओबीसी कर दिया गया।ऐसे में अल्मोड़ा की महिलाओं को गहरा आघात लगा है। इसलिए बेहद आवश्यक है कि आज अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर महिलाओं को वरीयता मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *