जागेश्वर -वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को जागेश्वर धाम पहुँचे।धाम में स्थित विभिन्न मंदिरों में उन्होंने पूजा अर्चना कर जागेश्वर धाम की परिक्रमा की। उन्होंने जागेश्वर धाम को आध्यात्मिक व पौराणिक स्थल बताते हुए कहा कि यहां आकर दिव्य अनुभूति और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने इस क्षेत्र को हरे भरे पेड़ों से घिरा हुआ अनुपम स्थल बताया। अक्षय कुमार ने यहां दोबारा आने की इच्छा जताई।रविवार को फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार सुबह हेलीकॉप्टर से 6 बजकर 40 मिनट में गरुडाबाज हेलीपैड पहुँचे। वहां से वह सीधे जागेश्वर मंदिर धाम पहुँचे। उन्होंने वहां पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर में कई भक्त पहुँचे थे। उन्हें देखकर वह उनके करीब जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पूजा के दौरान किसी को उनके करीब नही जाने दिया गया। पूजा पूरी होने के बाद वह मंदिर समिति के लोगों से मिले और जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह यहां दुबारा जरूर आएंगे। इस अवसर पर उनके साथ फोटो खींचने और सेल्फी लेने वालो की होड़ मच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *