अल्मोड़ा-वार्ड की पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पार्षद अनूप भारती नगर निगम कर्मचारियों के साथ स्वयं निरीक्षण करने पहुंचे एवं खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने का काम किया। इसके साथ ही पार्षद द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया जहां पर स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है। साथ ही साथ बाड़ीबगीचा एवं भ्यारखोला में प्रत्येक स्ट्रीट लाइट को चेक किया गया एवं खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर पार्षद अनूप भारती ने कहा कि रात्रि के समय लोगों का आवागमन सुगम हो इसके लिए उनके द्वारा पूरे वार्ड में पथ प्रकाश की व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों को भी उनके द्वारा चिन्हित किया गया है जहां पर पथ प्रकाश की आवश्यकता है।भविष्य में इन स्थानों पर भी पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
